नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान — 32 अधिकारी एवं जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ है

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 *नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान — नारायणपुर पुलिस के अधिकारियों को वीरता पदक*

नारायणपुर पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का अवसर है कि नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष कुल 141 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 32 अधिकारी एवं जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ रहे अथवा वर्तमान में पदस्थ हैं, जिन्हें नक्सल मोर्चे पर उनके उल्लेखनीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए यह गौरव प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि नारायणपुर पुलिस के लिए विशेष गर्व का विषय है।

इनमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया, भा.पु.से. तथा वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल, भा.पु.से. भी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियानों एवं नक्सल मोर्चे पर उनके उल्लेखनीय कार्य, अदम्य साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए वीरता पदक प्रदान किया गया है।

इसी क्रम में नारायणपुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे श्री विनय कुमार साहू एवं श्री प्रशांत देवांगन को भी नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

नक्सल प्रभावित एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बीच इन अधिकारियों एवं जवानों द्वारा नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस, उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया गया। राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नक्सल मोर्चे पर किए गए इनके उल्लेखनीय कार्यों के सम्मानस्वरूप यह प्रतिष्ठित वीरता पदक प्रदान किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान नारायणपुर पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि न केवल सम्मानित अधिकारियों एवं जवानों के साहस और समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतिफल है, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने के लिए नारायणपुर पुलिस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भी महत्वपूर्ण पहचान है।

नारायणपुर पुलिस के इन वीर अधिकारियों एवं जवानों की उपलब्धि पूरे पुलिस बल को कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीकता, निष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है।

नारायणपुर पुलिस परिवार श्री रॉबिन्सन गुड़िया, भा.पु.से, श्री विनय कुमार साहू, श्री प्रशांत देवांगन तथा वीरता पदक से सम्मानित सभी अधिकारियों एवं जवानों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!