
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
🔷 कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीआरजी, जिला बल एवं नगर सैनिक के जवानों को दिया गया व्यापक बलवा ड्रिल प्रशिक्षण
🔷 पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का किया गया व्यावहारिक अभ्यास
पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशनानुसार जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी आपातकालीन एवं विषम परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय में डीआरजी, जिला बल एवं नगर सैनिक के जवानों का व्यापक बलवा (Riot Control) ड्रिल प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई, जन एवं शासकीय संपत्ति की सुरक्षा तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था।
प्रशिक्षण के दौरान जवानों को लाठी पार्टी (Lathi Party), आँसू गैस पार्टी (Tear Gas Party), इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (Emergency Response Team), क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), वायरलेस संचार व्यवस्था, घायलों को सुरक्षित निकालने (Casualty Evacuation), मेडिकल सहायता एवं आपदा अथवा दंगा जैसी परिस्थितियों में विभिन्न पुलिस दलों के बीच समन्वय संबंधी विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जवानों को दंगा नियंत्रण के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न फॉर्मेशन, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति, न्यूनतम आवश्यक बल के विधिसम्मत प्रयोग, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, आँसू गैस उपकरण सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न संभावित परिस्थितियों का मॉक ड्रिल आयोजित कर पुलिस बल की त्वरित निर्णय क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण एवं अभ्यास कराया गया।
अधिकारियों ने जवानों को निर्देशित किया कि किसी भी कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती का सामना करते समय संयम, अनुशासन एवं संवेदनशीलता बनाए रखें तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधि सम्मत एवं पेशेवर ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (नारायणपुर) श्री अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री परवेज़ कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अमृता पैंकरा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान एवं रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा विभिन्न बलवा नियंत्रण अभ्यासों का संचालन किया गया।
नारायणपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं, ताकि पुलिस बल किसी भी आकस्मिक, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था संबंधी चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित, समन्वित, प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रख सके।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













