नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने किया पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला -नारायणपुर

🔷 नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने किया पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण

🔷 स्टोर, एम.टी. शाखा एवं पुलिस कैंटीन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संसाधनों के बेहतर रखरखाव एवं अनुशासन पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने कल दिनांक 17 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन नारायणपुर का निरीक्षण कर परिसर की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर, एम.टी. (मोटर ट्रांसपोर्ट) शाखा, पुलिस कैंटीन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपलब्ध संसाधनों के सुव्यवस्थित रखरखाव, अभिलेखों के नियमित संधारण, वाहनों के समयबद्ध रखरखाव तथा पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए तथा कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा एवं श्री मोहसिन खान उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!