Breaking News
पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर स्थित पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत नारायणपुर में सामाजिक सौहार्द की मिसाल :- समझाइश के बाद परिवार की मूल धर्म में वापसी नारायणपुर नक्सली हमले में शहीद 27 सीआरपीएफ जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि नारायणपुर में किसानों का फूटा गुस्सा ट्रैक्टर में सवार होकर किया विरोध प्रदर्शन 41वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों का इलेट्रिक वायर डम्प (विस्फोटक सामग्री) भारी मात्रा में बरामद  थाना बेनूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गौवंश वध के मामले में 12 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पदमकोट में पेंशन हितग्राहियों का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सत्यापन अभियान संचालित किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पदमकोट में पेंशन हितग्राहियों का डीबीटी सत्यापन, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

नारायणपुर, 25 जून 2026/ कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पदमकोट में पेंशन हितग्राहियों का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सत्यापन अभियान संचालित किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्याम सुंदर रैदास स्वयं ग्राम पदमकोट पहुंचे और पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से विस्तृत चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों का डीबीटी सत्यापन किया गया। सत्यापन में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 47, विधवा पेंशन योजना के 23, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 3 तथा दिव्यांग पेंशन योजना के 3 हितग्राहियों का डीबीटी सफलतापूर्वक किया गया। अधिकारियों ने हितग्राहियों के बैंक खातों, आधार लिंकिंग तथा नियमित रूप से पेंशन राशि प्राप्त होने की स्थिति की भी जांच की।
उपसंचालक श्याम सुंदर रैदास ने हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है तथा भुगतान प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनी है।
इस अवसर पर कई हितग्राहियों ने नियमित रूप से पेंशन राशि मिलने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बैंकिंग सेवाओं, दस्तावेजों के अद्यतन एवं अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उपसंचालक ने संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
ग्राम पदमकोट जैसे दूरस्थ क्षेत्र में पहुंचकर किए गए इस सत्यापन कार्य से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने तथा पेंशन वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण और सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर योजनाओं की निगरानी करना शासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!