41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन

41 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के सुदुर क्षेत्रों में किये जा रहे कल्याणकारी जन कार्यक्रम के कम में कम्पनी ऑपरेटिंग बेस कुतुल में दिनांक-07.06.2026 को माड मैत्री अभियान के अंतर्गत श्री बेनुधर नायक, सेनानी के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन तथा श्री मो० फारूक (कार्यवाहक सहायक सेनानी), कुतुल कैम्प कमांडर के नेतृत्व मे प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा स्किल विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया था जिसमें कुतुल एवं फरसगांव के 05 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था जिनमें (1). सुनील कुमार वरदा (आयु लगभग 21 वर्ष) पुत्र श्री दुग्गा राम वरदा (2). रमेश वरदा (आयु लगभग 20 वर्ष) पुत्र श्री नरका वरदा (3). राहुल कुमार वरदा (आयु लगभग 17 वर्ष) पुत्र श्री कोहला राम वरदा (4). मनसु (आयु लगभग 26 वर्ष) पुत्र श्री कोल (5). देवलाल वरदा (आयु लगभग 18 वर्ष) पुत्र श्री बुद्ध वरदा जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ ने पूर्ण दिलचस्पी व मन लगाकर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान इनको इलेक्ट्रीशियन, कारपेन्टर एवं मेसन ट्रेड का सुनियोजित कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह का कुशल प्रशिक्षण कुतुल सी.ओ.बी. में विशेष कार्यशाला चलाकर दिया गया। इस दौरान उक्त युवाओं को आईटीबीपी द्वारा निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया गया । प्रशिक्षण के सकुशल पूर्ण होने पर आज दिनांक 19.06.2026 को सी.ओ.बी. कुतुल में ही सभी प्रशिक्षित युवाओं को इलेक्ट्रीशियन किट (प्लास एवं मल्टीपर्पज पेचकस) भी निशुल्क देकर उक्त प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन समारोह में इन युवाओं ने बताया कि अब वे सभी आगे भी यदि आईटीबीपी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है तो वे अपने गांव के रहने वाले युवाओं एवं मित्रों को इस तरह के प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कहेंगे जिससे उनको व इस क्षेत्र के रहने वाले सभी युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो सके इसके अतिरिक्त 41 वीं वा० ने भरोसा दिलाया की अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास, स्वास्थय और खुशहाली के लिए ऐसे प्रयास निरन्तर आगे भी लगातार जारी रहेगें। सुरक्षा के साथ सेवा का यह मानवीय स्वरूप ग्रामीणों के जीवन में उनकी इच्छाओं एवं आशाओं के अनुरूप सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहा है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!