Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

भरण्डा गांव में धर्मांतरण आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट :- भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर ब्रेकिंग

धर्मांतरण के आरोप को लेकर भरण्डा गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात,नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।ग्रामीणों का कहना है प्रेस लिखे एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग गांव पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाहन में पहुंचे लोग आदिवासी समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।मामले को लेकर आदिवासी ग्रामीणों और मतांतरित समुदाय के कुछ लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पत्रकारिता की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे पत्रकारों की छवि भी धूमिल हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और कथित पत्रकारों को थाने ले जाने का विरोध किया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!