Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जनजातीय अंचल के गौरवों का सम्मान कर केदार कश्यप ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

मोदी सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष: केदार कश्यप ने पद्मश्री हेमचंद मांझी एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार पाण्डेय से की आत्मीय भेंट, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का दिया संदेश

जनजातीय अंचल के गौरवों का सम्मान कर केदार कश्यप ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां

नारायणपुर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्र के गौरव, पद्मश्री सम्मानित वैद्यराज हेमचंद मांझी एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार पाण्डेय से उनके निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट-मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों का शाल, श्रीफल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि पद्मश्री हेमचंद मांझी एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार पाण्डेय जैसे व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका ज्ञान, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक विरासत तथा समसामयिक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जगदलपुर जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!