
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
भीषण सड़क दुर्घटना में घायल युवक इलाज के दौरान तोड़ा दम

नारायणपुर के कुम्हारपारा पहाड़ी मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक (नकुल भोयर) निवासी बडगांव (छोटेडोंगर)गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना आज सुबह करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है। कुम्हारपारा पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए पुलिस सहायता 112 को सूचना दी गई जिसके बाद घायल युवक को 112 की मदद से जिला चिकित्सालय नारायणपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













