भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से जनता त्रस्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला –  नारायणपुर

*नारायणपुर में भीषण गर्मी के बीच* *बिजली विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है*। *शहर और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बिजली गुल होने से आम जनता को उमस , गर्मी एवं दैनिक उपयोग एवं पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है*।
*बीते दिनों आए आंधी तूफान के बाद से स्थिति बद से बदतर हो गई है लाइट कभी भी आती कभी भी चली जाती है नगर पालिका के वार्ड ( डी एन के,नयापारा,तहसीलपारा, जगदीश मंदिर,बंगलापारा )में पानी की समस्या को नगर पालिका की और से जल आपूर्ति को पानी टैंकरों के माध्यम से पूरी करने की कोशिश की जा रही है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लाइट नहीं होने रहने के कारण भीषण गर्मी का सामना कर पढ़ रहा है*
*गर्मी के इस मौसम में जहां बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं* *सुचारू रहनी चाहिए, वहीं विभाग की अव्यवस्था लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को पहले से ही गर्मी को देखते हुए* *पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए थी*।
*स्टाफ की कमी और तकनीकी लापरवाही के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर आम जनता कब तक इस अव्यवस्था का शिकार होती रहेगी* ????

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!