Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

माड़ मैत्री” अभियान :- मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप, जुम्बा, पीटी एवं योगा गतिविधियों में लिया भाग

🟥 रिपोर्टर डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर (छत्तीसगढ़)

*“माड़ मैत्री” अभियान के तहत “हमर फिट नारायणपुर” कार्यक्रम का आज 6वां दिन*

*मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप, जुम्बा, पीटी एवं योगा गतिविधियों में लिया भाग*

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत आयोजित “हमर फिट नारायणपुर” कार्यक्रम का आज 6वां दिन उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास, समन्वय एवं आत्मीयता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप (वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे। इसके साथ ही माननीय श्री रूपसाय सलाम (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ), श्री इंद्र प्रसाद बघेल (अध्यक्ष, नगर पालिका नारायणपुर) एवं श्री संग्राम राणा (भाजपा नेता) विशेष रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों ने नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज में विश्वास, भाईचारे एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

जुम्बा, पीटी एवं योगा गतिविधियों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों को जुम्बा, पीटी एवं योगा कराया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी आमजन के साथ सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन एवं सामुदायिक एकता का संदेश दिया।

खुले मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे वातावरण को ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता से भर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ समाज, सकारात्मक सोच एवं जनसहभागिता से ही क्षेत्र को विकास एवं विश्वास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

“विग्रह से विश्वास” की भावना को सशक्त करने की पहल

नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पुलिस एवं ग्रामीणों के मध्य दूरी कम कर आपसी विश्वास एवं आत्मीय संबंध स्थापित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी “विग्रह से विश्वास” की भावना को सशक्त बनाने हेतु पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा वर्ग, बच्चे, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!