ग्राम पंचायत कुतुल में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*ग्राम पंचायत कुतुल में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन**

आज दिनांक 15मई 2026 को *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव* *श्री खिलावन राम रीगरी* के *मार्गदर्शन एवं *अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जीतेन्द्र कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर* *श्रीमती बरखा रानी वर्मा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय*के निर्देशानुसार * *विधिक जागरूकता शिविर व मांड मैत्री चौपाल का* आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।
शिविर में **अधिकार मित्र रुपाली बघेल थाना कोहकामेटा ** के द्वारा आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, सालसा द्वारा चलाये जा रहे पहचान अभियान के तहत प्रत्येक बच्चों के आधार कार्ड बनवाने हेतु संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में भी नि :शुल्क विधिक सहायता/सलाह प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई। . *कैम्प प्रभारी निरीक्षक सुक्कु* *नुरेटी कैम्प कुतुल* ने मोटर यान अधिनियम, ,साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर टोल फ्री नंबर 1930 संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। , शिविर में थाना उप निरीक्षक राजु नेताम व थाना स्टॉप एवं कुतुल सरपंच, एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!