Breaking News
वेतन विसंगति और पदोन्नति के साथ पीवी ऐप की व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल 227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित कैबिनेट मंत्रीद्वय के आतिथ्य में भाजपा का दीपावली मिलन, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक दिखा उत्सवी उल्लास भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण

ग्राम पंचायत धनोरा में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*ग्राम पंचायत धनोरा में माड़ मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन**

आज दिनांक 15मई 2026 को *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव* *श्री खिलावन राम रिगरी* के *आदेशानुसार एवं *अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर* *श्रीमती बरखा रानी वर्मा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय*के निर्देशानुसार * *विधिक जागरूकता शिविर का* आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।
शिविर में **अधिकार मित्र प्रतिमा दोदी थाना धनोरा ** के द्वारा आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, बालविवाह अधिनियम 2006,घरेलू हिंसा अधिनियम, सालसा द्वारा चलाये जा रहे पहचान अभियान के तहत प्रत्येक बच्चों के आधार कार्ड बनवाने हेतु संबंधी जानकारी दी गई व श्रम विभाग की योजना की जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गयाल लैंगिक अपराध बालकों का सरक्षण अधिनियम 2012। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में भी नि :शुल्क विधिक सहायता/सलाह प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 एवं अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई। . *थाना प्रभारी धनोरा सत्यवान सिंह* * कानून से संबंधित जानकारी,साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई व यातायात नियमों से संबंधित, वन सरक्षण बारे मै जानकारी दी गई। शिविर में थाना के प्रधान आरक्षक 328 पवन धामगया,359 गंगा कोर्राम व थाना स्टॉप ITBP AC वीरेंद्र यादव 45BN, इंस्पेक्टर संदीप तिवारी, ईश्वर भाटी एवं धनोरा सरपंच भुनेश्वर ,राजपुर सरपंच फागू मंडावी, वार्ड पंच, पटेल, कोटवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उपस्थिति संख्या – 70

🟦चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!