
*अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश*
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल 🟦 जिला – नारायणपुर जिला–नारायणपुर, 01 सितम्बर 2026 को भारत–तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 53वीं वाहिनी द्वारा सेनानी, श्री संजय कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नागरिक कल्याण और जनसेवा के उद्देश्य से सी.ओ.बी. मोहन्दी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ गांव ओकफार में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर तथा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में कुल 85 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार












