Breaking News
शहीद स्मृति रात्रिकालीन फुटबॉल महासंग्राम : – वीरों को नमन, युवाओं का जोश वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं नारायणपुर के वनांचल में मिली दुर्लभ पेंटेड लेपर्ड गेको छिपकली नारायणपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : पीएनबी बैंक गबन मामला और महिला की हत्या प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल देवदूत बने जवान :- 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सड़क हादसे में घायल नागरिकों को दी जीवनदान, तत्काल किया प्राथमिक उपचार नवपदस्थ जिला अपर सत्र न्यायाधीश से शिष्टाचार भेंट व सार्थक संवाद

वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला –  नारायणपुर

वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं

🔷 शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना से जवानों को सामरिक, शारीरिक एवं स्मार्ट पुलिसिंग आधारित आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा।

🔷 शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम में स्थापित उन्नत हाईटेक मशीनों से जवानों की फिटनेस, सहनशक्ति एवं कार्य क्षमता में होगा इजाफा।

🔷 आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित दोनों सुविधाएं जवानों के समग्र विकास, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं प्रभावी कानून व्यवस्था संचालन में सहायक होंगी।

🟪 दिनांक 19/04/2026 को मुख्य अतिथि मा. केदार कश्यप जी, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन (वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग) द्वारा डी.आर.जी. परिसर सूलेंगा (नारायणपुर) में शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम (पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर), नारायणपुर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, तत्पश्चात अतिथियों द्वारा लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया गया।

🟪 शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना के माध्यम से जवानों को ड्रिल, सामरिक रणनीति, बाधा दौड़, त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास, आपदा प्रबंधन, टीम समन्वय एवं आधुनिक स्मार्ट पुलिसिंग तकनीकों का प्रभावी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अधिक दक्षता, आत्मविश्वास एवं तत्परता के साथ कार्य कर सकेंगे।
वहीं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम में स्थापित उन्नत हाईटेक मशीनों के माध्यम से जवानों को कार्डियो प्रशिक्षण, मांसपेशियों की मजबूती, स्टैमिना विकास, वजन नियंत्रण, शारीरिक संतुलन एवं मानसिक तनाव कम करने जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। नियमित व्यायाम से जवानों की कार्यक्षमता, सहनशीलता, एकाग्रता एवं स्वास्थ्य स्तर में सकारात्मक वृद्धि होगी।

🟪 उद्घाटन समारोह के दौरान माननीय श्री रूप साय सलाम, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघुवनोपज निगम, श्री नारायण मरकाम, अध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर, श्री इंद्र प्रसाद बघेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नारायणपुर, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.), जिला पंचायत सीईओ श्रीमती आकांक्षा खलखो (भा.प्र.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), श्री ऐश्वर्य चंद्राकर (रा.पु.से.), एसडीएम श्री अभ्यजीत मांडवी सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

🟪 मुख्य अतिथि वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर पुलिस की यह पहल पुलिस एवं सुरक्षा बल, विशेष रूप से डी.आर.जी., बस्तर फाइटर एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

🟪 पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.) ने कहा कि यह दोनों सुविधाएं जवानों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना से जवानों को उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त होगा, वहीं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम से उनकी फिटनेस, सहनशक्ति एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। उन्होंने सभी जवानों से अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास बनाए रखने की अपील की।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

error: Content is protected !!