Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

नारायणपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, 91 बूथों में ध्वजारोहण, जिला कार्यालय से अबूझमाड़ तक गूंजा संगठन का उत्सव

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, 91 बूथों में ध्वजारोहण, जिला कार्यालय से अबूझमाड़ तक गूंजा संगठन का उत्सव

नारायणपुर – भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले में उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकता का अनूठा माहौल देखने को मिला। जिले के लगभग 91 बूथों में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस को गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भी पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और गर्व की भावना व्यक्त की।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार ने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया तथा छोटेडोंगर बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन की एकजुटता और समर्पण का संदेश दिया।
शहर भाजपा मंडल द्वारा जगदीश मंदिर बूथ स्थित धोबी समाज के सामाजिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है, जिसकी असली ताकत उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग, भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलजीत सिंह आहुजा, पार्षद संजय नंदी,शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर तथा वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन शहर भाजपा मंडल महामंत्री विंदेश पात्र ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अनुराग पांडेय ने व्यक्त किया। मंच पर जिला महामंत्री पंकज जैन और वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
वहीं जिला भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित संगठन है, जो देश और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इसके साथ ही ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी के नेतृत्व में ग्रामीण भाजपा मंडल द्वारा ग्राम बेनूर में भी ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया।
वहीं अबूझमाड़ क्षेत्र में भी स्थापना दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद अध्यक्ष नरेश कोर्राम, जनपद उपाध्यक्ष मंगडू राम नुरेटी, सदस्य जिला पंचायत शांति नेताम, मंडल अध्यक्ष सुखराम पोडियाम सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराया तथा विभिन्न बूथों में कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिले भर में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!