Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

सी0ओ0बी0 कुड़मेल , 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*सी0ओ0बी0 कुड़मेल , 38वीं वाहिनी, आई0टी0बी0पी0, कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन*

दिनांक 30.03.2026 को श्री रोशन सिंह असवाल, कमांडेंट, 38वी वाहिनी, आई.टी.बी.पी., के कुशल मार्गदर्शन में सी.ओ.बी. कुड़मेल 38वी वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में *गांव – कुड़मेल* के ग्रामवासियों ने भाग लिया, जिसमें स्कूल के बच्चे, ग्रामीण महिलाऐ, बुजुर्ग व नौजवान शामिल हुये। जिनको इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों के लिए वाटर बोतल, सोलर लैंप, एवं अन्य ग्रामीणों के लिए प्लेट, गिलास, बाल्टी, परात, इत्यादि जैसे दैनिक इस्तेमाल के सामानों का वितरण किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ग्रामवासियों के साथ साथ गॉव के संरपचों, ग्राम पंच, प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व इस कार्यक्रम के लिये आई.टी.बी.पी. की भूरी-भरी प्रशंसा भी की गई।
जैसा की विदित है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के उत्थान हेतु अनेक आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योंजनाये चलाई जा रही है और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को सार्थक बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है जिनके अथक प्रयासो से ही इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा, जिन पर सी.ओ.बी. कमांडर ने गंभीरता से विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया I
इस कार्यक्रम के साथ साथ क्षेत्र में ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, पारिवारिक जीवन तथा आर्थिक स्थिति पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नशा छोड़ने से व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है, परिवार में खुशहाली आती है और समाज में सम्मान बढ़ता है, उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह विश्वास दिलाया गया कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से नशे की आदत को छोड़ा जा सकता है। इस उद्देश्य से ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे स्वयं तथा अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। इस CAP कैंप में भाग लेने वाले ग्रामीणों को दोपहर का भोजन कैंप परिसर में ही करवाया गया।
कमांडेंट 38वी वाहिनी, ITBP. के निर्देशानुसार इस क्षेत्र के उत्थान हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में सी.ओ.बी. कमांडर श्री संजीव कुमार परोचे सहायक सेनानी/ जी. डी. व सी.ओ.बी. कुड़मेल में तैनात 38वी वाहिनी आई.टी.बी.पी. बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने बढ चढकर भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!