Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

44वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा आज अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) का सफल आयोजन किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) के तहत 44वीं वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्र में जनहितकारी पहल*

दिनांक 29/03/26 : 44वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा आज अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 04 COB के अधीन आने वाले 14 गांव—धोबे, हर्बल , बोटेर , गट्टकाल, कुमनार, डोडीमार्का, जटल, पदगुंडा, कारंगुल, रस्मेटा , लंका, एंगमेटा एवं तदवाड़ा—के ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सोलर लाइट, पानी टंकी,सोलर लैंप , घरेलू बर्तन,कृषि उपकरण, बीज एवं वॉटर फिल्टर वितरित किए गए। साथ ही, ग्रामीण बच्चों को अध्ययन सामग्री एवं खेल सामग्री प्रदान की गई तथा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
आईटीबीपी द्वारा निरंतर प्रयासों के माध्यम से नक्सलवाद के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। बल द्वारा ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास को मजबूत किया जा रहा है, जो नक्सलवाद के खात्मे में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही, ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाईयां वितरित की गईं। साथ ही, बेहतर स्वास्थ्य के लिए नशा मुक्ति के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!