Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

नीति आयोग के नाम पर नारायणपुर जिले में भ्रष्टाचार

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

*नीति आयोग के नाम पर भ्रष्टाचार नारायणपुर जिले में 135 आंगनबाडियो के वाल पेंटिंग के नाम पर 67 लाख का घोटाला ,आम आदमी पार्टी करेगी उच्चस्तरीय जाँच की मांग*

*जिला निर्माण समिति नीति आयोग की नीति बनाने मे फैल भष्ट्राचार का मखन खाने मे अव्वल है एफआईआर तो दर्ज करनी होगी-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

नारायणपुर – आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन एवं जिला निर्माण समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि की योजनाओं का पैसा विकास कार्यों में लगाने के बजाय भ्रष्टाचार और बंदरबांट की नीति अपनाई जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के लगभग 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में वाल पेंटिंग के नाम पर लगभग 67 करोड़ रुपये खर्च दर्शाया गया है, जो अत्यंत संदिग्ध एवं वास्तविकता से परे प्रतीत होता है। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता और वास्तविकता गंभीर सवाल खड़े करती है।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि जिला निर्माण समिति विकास की बजाय “लूट और भ्रष्टाचार की नीति” पर काम कर रही है तथा सरकारी योजनाओं को ठेकेदार-अधिकारी गठजोड़ के माध्यम से आर्थिक लाभ का साधन बनाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि
पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय तकनीकी जाँच कराई जाए।
खर्च की स्वीकृति, भुगतान और कार्य निष्पादन से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।
दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पारदर्शी जांच शुरू नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी और जनता के पैसे की लूट को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!