Breaking News
जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित *44 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी सिद्दीकी पी. पी .के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन प्रोग्राम ग्राम धोबे में आयोजित किया गया इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न, विद्यार्थियों को राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित :- आईटी व हेल्थ केयर प्रशिक्षार्थियों को इंटर्नशिप उपरांत प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान भाजपा नेता के फार्म हाउस मे करोडो की अफीम खेती :- कांग्रेस ने भाजपा सरकार से किया सवाल फर्ज के साथ इंसानियत :- जवानों ने इमरजेंसी रक्त दान कर बचाई बच्चे की जान नारायणपुर जिले के कदेर और होरादी में पहली बार पहुंची बिजली, 41 परिवारों के घरों में जली रोशनी

क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के गठन की घोषणा एवं प्रथम कार्यकारिणी मिलन समारोह।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – रायपुर

क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के गठन की घोषणा एवं प्रथम कार्यकारिणी मिलन समारोह।

दिनांक 22 फरवरी को जिला रायपुर के सरोना स्थित ठाकुर विघ्न हरण सिंह भवन में सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ का पंजीयन पश्चात् गठन की घोषणा एवं कार्यकारिणी के मिलन समारोह आयोजित किया गया था, महासंघ के कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में क्षत्रिय राजपूतो के पृथक_पृथक कई संगठन है, जिसमें 19 संगठनों के वर्तमान अध्यक्षों द्वारा लिखित समिति के उपरांत प्रांत के समस्त क्षत्रियों को संगठित किए जाने के उद्देश्य से ही सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ का गठन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रभु श्री राम जी एवं महाराणा प्रताप जी के पूजा एवं माल्यार्पण के साथ बैठक प्रारंभ किया गया, जिसकी अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष जे.के.सिंह जी के द्वारा किया गया उन्होंने महासंघ के पंजीयन की जानकारी उपस्थित समस्त 16 खाप/संगठनों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी के समक्ष साझा की, बैठक में महासंघ के कुल 19 घटक में से 16 प्रमुख क्षत्रिय समाज/संगठनों के लगभग 135 पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई जिसमें 4 अलग अलग संभाग जिले के नारी शक्तियों की भी विशेष सहभागिता रही।

कार्यक्रम दौरान राष्ट्रकवि,साहित्यकार, लेखक डॉ. बृजेश सिंह जी द्वारा लिखा गया “राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप मेवाड़ की बलिदानी परंपरा” पुस्तक का द्वितीय-संस्करण का भी विमोचन किया गया ।

उपस्थित समस्त सामाजिक पदाधिकारियों को महासंघ के पंजीयन सदस्यता प्राप्ति की प्रक्रिया, सदस्यता शुल्क, सदस्यता पंजी एवं निर्वाचन के नियमों से अवगत कराया गया जिसके अंतर्गत कोई भी स्वजाति बंधु महासंघ की सदस्यता धारण करने वाला ही महासंघ के निर्वाचन किए जाने वाले किसी भी पद हेतु नामांकन दाखिल कर सकेगा एवं उक्त श्रेणियां के सदस्यों को ही अपना मताधिकार प्राप्त होगा।

महासंघ में सम्मिलित सभी 19 घटक दलों के संपूर्ण सदस्य महासंघ के भी सदस्य होंगे जिसके लिए उन्हें कोई भी अतिरिक्त शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी, किंतु निर्वाचन की पात्रता महासंघ द्वारा घोषित तीन श्रेणियां में से किसी भी एक श्रेणी की सदस्यता धारण करने पर ही प्राप्त होगी साथ ही उक्त तीनों श्रेणियां में से किसी भी एक श्रेणी की सदस्यता प्राप्त सदस्यों में से किसी भी 05 सदस्यों को महासंघ के घटक सभी 19 दलों के पदेन (वर्तमान) अध्यक्ष द्वारा अधिकृत करके निर्वाचन में भाग लेने अथवा मतदान करने हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से दिनेश सिंह, प्रेम सिंह, केदार सिंह, दिनेश सिंह राणा, होरी सिंह, गोविंद सिंह, राम सिंह, देवेश सिंह, कपिल सिंह, वल्लभ सिंह, जगरूप सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अवतार सिंह, संजय सिंह, अजीत सिंह, उमाशंकर सिंह विषम सिंह संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, बृजराज सिंह, सौरभ सिंह, देवेंद्र सिंह, रोहन सिंह एवं “महासंघ नारीशक्ति से संध्या सिंह चौहान, ज्योति सिंह ठाकुर, प्रेमलता सिंह, रंजना सिंह, माया सिंह, नीतू सिंह, गीता सिंह, अर्चना सिंह, राखी सिंह, धनेश्वरी सिंह, शिवानी सिंह, भारती सिंह, सोनिया सिंह, शांति सिंह, रश्मि सिंह, श्यामवती सिंह जी के साथ “महासंघ के कई अन्य नारीशक्ति मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!