Breaking News
41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता :- नक्सलियों का छिपाया गया डम्प बरामद।

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

नक्सल विरोधी अभियान में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया गया डम्प बरामद।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 31/01/ 2026 को श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में पार्टी कमांडर निरीक्षक उमेश के साथ समन्वय में श्री तरुण, सहायक सेनानी एवं जवानों द्वारा धुर नक्सल इलाके में सी.ओ.बी. गांव अडिंगपार से गांव रेकपाल की तरफ ए.डी.पी ऑपरेशन संचालित किया गया। ऑपरेशन के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस व डी. आर.जी का संयुक्त दल सी. ओ.बी. गांव अडिंगपार से लगभग 1.5 कि.मी. रेकपाल की तरफ पहुंचे तो वहां पर सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया , बहुत बड़े डम्प का पता चला। जिसके बाद क्षेत्र की पूर्ण घेराबंदी कर तलाशी एवं सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की गई । तलाशी के दौरान नक्सल डम्प से हथियार, अम्युनेशन, स्टील के डिब्बे, दवाइयां, चिकित्सा सामग्री, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य साजों – सामान बरामद किया गया।
इस संपूर्ण ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की पशुधन की हानि व जनहानि तथा सुरक्षा बलों की क्षति नहीं हुई, नक्सल डम्प से बरामद हुए समस्त साजों समान के साथ सभी जवान सुरक्षित कैम्प में लौट आए । क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने हेतु 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल प्रतिबद्ध है व वाहिनी के द्वारा क्षेत्र में आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी करने की योजना है।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!