Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

53 वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं ग्रामीणों ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

 

नक्सल के खिलाफ अभियान: जिला – नारायणपुर में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान निकले थे नक्सल ऑपरेशन पर, रास्ते में नक्सल स्मारक दिखा तो ग्रामीणों के साथ किया ध्वस्त।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला – नारायणपुर में नक्सल पर नकेल कसने के लिए 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा लगातार ऑपरेशन चला कर नक्सलियों के कोर इलाके को निशाना बनाया जा रहा है, जवान नक्सलियों को ही नहीं उनके स्मारकों को भी नष्ट कर रहे हैं, दिनांक 19/01/ 2026 को श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में एवं श्री आजाद सिंह, सहायक सेनानी के नेतृत्व में जवानों द्वारा गांव अडिगपार से गोमागल तक ऑपरेशन संचालित किया गया। ऑपरेशन के दौरान जवान गांव गोमागल पहुंचे तो वहां पर नक्सलियों द्वारा वर्ष 2014 में स्थापित किया गया एक नक्सल स्मारक दिखाई दिया, जिसे 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से स्मारक को ध्वस्त किया। नक्सल स्मारक को ध्वस्त करवाने के उपरांत वाहिनी के जवान अपने कैम्प अडिगपार सुरक्षित लौट आए।

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!