Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी की संयुक्त कार्यवाही में ओरछा–रायनार–धनोरा क्षेत्र में सघन सर्च अभियान, नक्सली द्वारा जन विरोधी गतिविधियों में उपयोग होने वाली सामग्री जप्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

*नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी की संयुक्त कार्यवाही में ओरछा–रायनार–धनोरा क्षेत्र में सघन सर्च अभियान, नक्सली द्वारा जन विरोधी गतिविधियों में उपयोग होने वाली सामग्री जप्त*

नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 17.01.2026 को प्रात नारायणपुर जिले के ओरछा, रायनार एवं धनोरा क्षेत्र में संभावित नक्सली गतिविधियों एवं आईईडी की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए नारायणपुर पुलिस एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।
उक्त अभियान में आईटीबीपी 29वीं वाहिनी के कमान अधिकारी श्री दुष्यंत राज जायसवाल,
उप कमान अधिकारी श्री विकास पाचर एवं कंपनी कमांडर श्री गुंजन कुमार के नेतृत्व में— सी समावय कैंप रायनार, डी समावय कैंप ओरछा ,ई समावय कैंप धनोरा द्वारा ओएंगर, भटबेड़ा एवं आसनर की दिशा में सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।

सर्च अभियान के दौरान भटबेड़ा एवं आसनर के जंगल क्षेत्र में नक्सली तत्वों द्वारा उपयोग की जा सकने वाली संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिसका उपयोग आईईडी निर्माण अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों में किया जा सकता था।

🔹 जप्त सामग्री का विवरण :
बैटरी – 07 नग
मोटोरोला मैनपैक सेट – 01 नग
मल्टीमीटर – 02 नग
सुतली पटाखा – 03 नग
सर्किट बोर्ड – 02 नग
फिलिप्स कंपनी का टीवी रिमोट – 01 नग
इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री – कुल 16 नग

बरामद समस्त सामग्री का मौके पर प्रारंभिक परीक्षण एवं सुरक्षा मूल्यांकन किया गया, जिसमें कोई सक्रिय आईईडी नहीं पाई है किंतु इस सामग्री का उपयोग आईडी बनाने में किया जा सकता था। जप्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर अग्रिम जांच एवं तकनीकी विश्लेषण की कार्रवाई की जा रही है।

सर्च अभियान के दौरान क्षेत्र में पूर्ण सतर्कता, घेराबंदी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संपूर्ण अभियान शांतिपूर्ण एवं खैरियतपूर्वक संपन्न हुआ।

नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सर्च अभियान, गश्त एवं निगरानी के माध्यम से शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!