Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी पुलिस कार्रवाई :- यातायात नियमों के अनुपालन हेतु आम नागरिकों को समझाइश

🟦 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शांति, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन*

🔹 नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी पुलिस कार्रवाई।
🔹 यातायात नियमों के अनुपालन हेतु आम नागरिकों को समझाइश।
🔹 अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध सख्त निर्देश।

🟪 आज दिनांक 14-01-2026 को पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के आदेशानुसार नारायणपुर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
फ्लैग मार्च का शुभारंभ हाई स्कूल ग्राउंड से किया गया, जो पुराना बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक, बंधवा तालाब, बखरूपरा, जगदीश मंदिर, बुधवार बाजार पारा, सोनपुर रोड, चांदनी चौक होते हुए पुनः हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ।

🟪 फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर आम नागरिकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त रखने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारी दोपहिया वाहन चालकों एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

🟪 इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई तथा स्पष्ट किया गया कि आगामी दिनों में अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया।

🟪 नारायणपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

🟪 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अभ्यजीत मांडवी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लोकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान, निरीक्षक श्री मुकेश पटेल सहित 200 से अधिक संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!