Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

गढ़बंगाल की 38 वर्षीय महिला की जान बचाई : – जिला अस्पताल नारायणपुर के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

 

*गढ़बंगाल की 38 वर्षीय महिला की जान बचाई: जिला अस्पताल नारायणपुर के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन*

गढ़बंगाल की 38 वर्षीय महिला को उसके पति द्वारा चाकू से गला रेतने की घटना में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे दोपहर लगभग 13/01/26 12 बजे जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया, जहाँ उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी।

अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। डॉ. आदित्य केक्ति, डॉ. हिमांशु सिन्हा, डॉ. डी. बी. नाग, डॉ. एस. एस. देवदास और डॉ. उत्तम, साथ ही नर्स राइमा, ओटी तकनीशियन लिंगा और घनश्याम ने मिलकर मरीज को तत्काल ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया।

जांच में पाया गया कि मरीज के गले में गहरी चोट लगी थी तथा श्वासनली और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाएं कट एवं क्षतिग्रस्त थीं। उसका रक्तचाप काफी कम हो चुका था और वह लगभग बेहोशी एवं मौत की स्थिति में थी।

डॉक्टरों की टीम ने तेज़ी और समन्वय के साथ कार्य करते हुए ट्यूब डालकर श्वास मार्ग सुरक्षित किया, गर्दन की क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत की और मरीज को स्थिर किया। टीम के समर्पित प्रयासों से मरीज की जान बचाई जा सकी और उसे नया जीवन मिला।

वर्तमान में मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसका उपचार जिला अस्पताल नारायणपुर में जारी है, तत्पश्चात उसे स्थिर कर आगे की जांच के लिए रेफेर किया गया ।

जिला अस्पताल के डॉ. विनोद भोयर ने चिकित्सा दल के प्रयासों की सराहना की। मरीज के परिजनों और मित्रों ने डॉक्टरों की टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और भावुक होकर धन्यवाद दिया।

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!