Breaking News
यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया

केदार कश्यप ने कहा: “अबूझमाड़ के दूरस्थ अंचलों तक योजनाएं पहुंच रही हैं, पर्यटन से समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

 

केदार कश्यप ने कहा: “अबूझमाड़ के दूरस्थ अंचलों तक योजनाएं पहुंच रही हैं, पर्यटन से समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे”

 

नारायणपुर- अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई किरणें फूट रही हैं। नारायणपुर विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के निरंतर प्रयासों से अबूझमाड़ के लगभग 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। इससे स्थानीय जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और क्षेत्र की प्रगति को नयी गति मिल रही है।

 

केदार कश्यप ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। यहां के कच्चापाल, हांदावाडा, फरसबेड़ा सहित कई जलप्रपात, झरने और नदियाँ पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया पर इन जगहों के वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो पर्यटन विकास के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि अबूझमाड़ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिससे न केवल यहां के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही, केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय के सुशासन में इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।”
केदार कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ के दूरस्थ इलाकों में सरकार की योजनाएं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता आदि प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। क्षेत्रवासियों को इसका पूरा लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी जीवनशैली बेहतर हो रही है।

इस क्षेत्र में मौजूद गारपा गांव का वह प्रसिद्ध जल स्रोत, जो शिव मंदिर के पास स्थित है, लगातार 365 दिन 24 घंटे निर्बाध बहता रहता है और यह स्थानीय लोगों के लिए आस्था और जीवनदायिनी साबित हो रहा है।

केदार कश्यप ने जनता से अपील की कि वे अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करें और पर्यटन विकास में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर संभव प्रयास करेंगे ताकि अबूझमाड़ न सिर्फ छत्तीसगढ़ के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक चमकता हुआ पर्यटन केंद्र बन सके।

अबूझमाड़ के विकास से न केवल यहां के लोग सशक्त होंगे, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!