Breaking News
86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित।

मौत से सामना :- पेड़ से गिरकर घायल युवक की जिंदगी बचाने में जुठे डॉक्टर – चमत्कार की उम्मीद

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*पेड़ से गिरकर घायल युवक पर मौत का साया, रात भर चली जंग—डॉक्टरों ने बचाई उम्मीद*

नारायणपुर, 7 जनवरी 2026:
ग्राम सीतापाल में सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। 32 वर्षीय युवक पेड़ पर चढ़ा हुआ था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ऊँचाई से नीचे आ गिरा। गिरते समय वह पत्थरों से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल उसे जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार गिरने से युवक के गुप्तांग क्षेत्र में गंभीर चोट पहुँची और लगातार तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। स्थिति इतनी नाजुक थी कि कुछ देर की देरी भी भारी पड़ सकती थी। देर रात सर्जन डॉ. आदित्य केक्ती अस्पताल पहुँचे और ऑपरेशन थियेटर में घंटों चले जटिल ऑपरेशन के दौरान घायल ऊतकों की मरम्मत की, रक्तस्राव नियंत्रित किया और दोनों वृषण सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त की।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने इसे एक चुनौतीपूर्ण केस बताया। डॉ. विनोद भोयर ने डॉ. केक्ती के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्काल उपलब्धता और सटीक शल्य क्रिया से मरीज के अंगों की कार्यक्षमता बचाई जा सकी।

वर्तमान में घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। गांव में भी उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!