Breaking News
86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित।

इंसानियत हुई शर्मसार पूर्व परिचय का लाभ उठाते हुए पीड़िता के साथ बलात्कार कर उसकी जघन्य हत्या की

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

➡️नाबालिग बालिका हत्या के मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

➡️आरोपी ने पीड़िता से पूर्व परिचय का लाभ उठाते हुए पीड़िता के साथ बलात्कार कर उसकी जघन्य हत्या की।

➡️ पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने हेतु मामले की जांच पेशेवर एवं वैज्ञानिक पद्धति से की जाएगी।

■ थाना सोनपुर, जिला नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरछाकुरुई के बालिका राधा (नाम परिवरतित) दिनांक 31 दिसम्बर से लापता थी l
जिसका शव ग्रामीणों द्वारा दिनांक 04 जनवरी को कोसरा खेत में देखा गया l

■बालिका की शव मिलने के उपरांत ग्रामीणों द्वारा तत्काल थाना सोनपुर में सूचना दी गई।

■ सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण हेतु एफएसएल टीम को बुलाया गया है l मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है l

■ बालिका हत्या प्रकरण के आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है एवं विवेचना जारी है।

■ आरोपी की पहचान ग्राम गुनेर निवासी संजू कुमेटी के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता से पूर्व परिचय का लाभ उठाते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

■आरोपी ने अपराध को अंजाम देने हेतु धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) का उपयोग किया l आरोपी से पूछताछ जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

■प्रकरण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। विवेचना पूर्ण होने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, प्रकरण से संबंधित अन्य प्रामाणिक जानकारी समयानुसार साझा की जाएगी।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!