बालिका की शव मिलने के उपरांत ग्रामीणों द्वारा तत्काल थाना सोनपुर में सूचना दी गई :- प्रारंभिक विवेचना के अनुसार उक्त घटना संदिग्ध हत्या का प्रतीत होती है।

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

■ थाना सोनपुर, जिला नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरछाकुरुई के बालिका राधा (नाम परिवरतित) दिनांक 31 दिसम्बर से लापता थी l
जिसका शव ग्रामीणों द्वारा दिनांक 04 जनवरी को कोसरा खेत में देखा गया l

■बालिका की शव मिलने के उपरांत ग्रामीणों द्वारा तत्काल थाना सोनपुर में सूचना दी गई।

■ सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण हेतु एफएसएल टीम को बुलाया गया है l मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है l

■ प्रारंभिक विवेचना के अनुसार उक्त घटना संदिग्ध हत्या का प्रतीत होती है।

■ मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है एवं विवेचना जारी है।

■ विवेचना के पश्चात प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी पृथक से साझा की जाएगी।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!