Breaking News
नारायणपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने की उद्देश्य से बैठक आयोजित किया गया नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन :-14 फरवरी से प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 6 से 8 जनवरी तक बिलासपुर और रायपुर में होंगे ट्रायल

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

 

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन*

*14 फरवरी से प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 6 से 8 जनवरी तक बिलासपुर और रायपुर में होंगे ट्रायल*

नारायणपुर, 3 जनवरी 2025 // भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी 2026 से किया जाना निर्धारित है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुल 9 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें 7 प्रतिस्पर्धात्मक खेल तथा 2 डेमो खेल सम्मिलित हैं।
उक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक बिलासपुर एवं रायपुर में किया जाएगा। चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरुष वर्ग की छत्तीसगढ़ राज्य टीम का गठन किया जाएगा।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का एक सशक्त अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है तथा राज्य के विभिन्न जिलों में वैलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबॉल एवं हॉकी जैसे खेलों में उत्कृष्ट क्षमता वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए यह आवश्यक है कि खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी हो तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो। आयु सीमा महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए खुली रखी गई है। चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियों को अपना मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अथवा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
https://nicforms.nic.in/enRhYmxlNjk1N2M1ZDdiYmQ4NTIwMjYwMTAyMg== इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!