Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा में न्योता भोज का हुआ आयोजन :- सामूहिक रूप से मनाया गया 29 बालिकाओं का जन्मदिवस

कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा में न्योता भोज का हुआ आयोजन

 

सामूहिक रूप से मनाया गया 29 बालिकाओं का जन्मदिवस

नारायणपुर, 01 जनवरी 2026// कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा में अध्ययनरत 29 बालिकाओं के जन्मदिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग नारायणपुर द्वारा न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में अपनापन, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

न्योता भोज कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने केक काटकर बालिकाओं को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को परिवार जैसा वातावरण मिलता है और उनका मनोबल बढ़ता है। न्योता भोज के दौरान बालिकाओं के साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक भोजन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पचंभई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील सोनपिपरे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता महेन्द्र कुमार देहारी, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा, प्राचार्य कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा, खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!