Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने मीडिया प्रतिनिधियों से किया प्रेसवार्ता

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*कलेक्टर नम्रता जैन ने मीडिया प्रतिनिधियों से किया प्रेसवार्ता*

*अबुझमाड़ के बच्चों को आईआईटी एनआईटी और नीट की तैयारी के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध*

नारायणपुर, 22 दिसम्बर 2025// नव पदस्थ कलेक्टर नम्रता जैन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेस वार्ता किया। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले के विकास में सहभागी बनने के लिए अपने सुझाव देने के लिए कहा। पत्रकारों ने जिले को विकसित करने के लिए शहर के सड़कों, तालाबों और शौचालयों का साफ सफाई करने हेतु सुझाव दिये। उनके सुझाव को गंभीरता से लेते हुए बंधुआ तालाब का सौंदर्यीकरण, बाईपास सड़क, ट्रांसपोर्ट नगर, नारायणपुर से कोण्डागांव सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अबुझमाड़ क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाएगा, जिसमें अस्पताल में चिकित्सकों की व्यवस्था करने, शिक्षा, पेयजल, सड़क आदि बुनियादी सुविधा पर सबसे पहले कार्य किया जाएगा। अबुझमाड़ क्षेत्र के पढ़ने वाले बच्चों को आईआईटी, एनआईटी और नीट की तैयारी करने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सर्वेक्षण कराया जा कर सभी व्यवस्थाएं पर्यटकों को उपलब्ध कराया जाएगा। गांवों में संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धन के लिए ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारियां दी जाएगी। पत्रकारों ने मांईस के वाहनों को निर्धारित समय में संचालन करने का सुझाव दिया। कलेक्टर ने उनके सुझाव को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने आश्वस्त किया। जिले में धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने, पेयजल एवं शौचालय सहित सभी व्यवस्था सुनिश्चित एवं पारदर्शिता के साथ धान खरीदी कराने की जानकारी दी। जिले के बच्चों को नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग दिया जाएगा।
इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, जनसंपर्क अधिकारी संतकुमार कच्छप, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी, जिला समन्वयक जनसंपर्क सुरेश्वर निषाद सहित प्रिंट, इलेक्ट्रानीक और सोशल मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।

🛑 चीफ एडिटर डे नारायण सिंह बघेल

🛑 प्रो. डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!