Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

*जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या*

*निराकरण करने दिलाया भरोसा*

नारायणपुर, 22 दिसम्बर 2025// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में समस्त नक्सल पीड़ित परिवार ग्राम मोहन्दी हिकपाड़ कस्तुरमेटा द्वारा गृह ग्राम में पुनः वापस बसाने, लीसा मण्डल रिंकीसेन डी.एन.के. कालोनी द्वारा पी.वी.टी.जी.आर. स्कूल में शिक्षिका के रूप में सेवा देने, खेमसिंह देवांगन द्वारा तहसीलदार द्वारा आदेश पारित होने के बावजूद कब्जा न दिलाए जाने, प्रशासनिक निस्क्रिय एवं गंभीर आर्थिक क्षति के संबंध में, समस्त ग्रामवासी मसपुर द्वारा ग्राम के समस्याओं को अवगत कराने एवं नलजल मिशन के तहत मरम्मत हेतु, आदिवासी समाज, आदिवासी समाज हेतु गोटुल निर्माण हेतु जमीन प्रदाय करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम टेमरूगांव द्वारा नदीपारा पर पाईप पुलिया निर्माण कराये जाने, गांव की गली में खराब पड़ी स्ट्रीट सोलर लाईट को ठीक कराए जाने एवं नज जल योजना के अंतर्गत हमारे ग्राम में घर-घर नल कनेक्शन, समस्त ग्रामवासी ग्राम टेमरूगांव हमारे ग्राम टेमरूगांव को थाना भरण्डा में शामिल कराने, श्रीमती हेमतला जैन कुशलचंद जैन द्वारा वंदन का निराकरण, सरपंच ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी निर्माण कार्य स्वीकृत करने, सरपंच ग्राम पंचायत सुलेंगा द्वारा निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदाय करने, समस्त आवेदक गुडरीपारा द्वारा सी.सी. रोड बनाने, पारेश्वर यादव ग्राम कोकोड़ी द्वारा बोर में विद्युत आपुर्ति सुधारवाने, श्री कमलसिंह यादव द्वारा अतिवृष्टि से फसल क्षति, सरपंच ग्राम पंचायत चमेली द्वारा ग्राम पंचायत चमेली में निर्माण कार्यो की स्वीकृति, सरपंच ग्राम पंचायत चमेली द्वारा ग्राम पंचायत चमेली से ग्राम बांहकेर तक सी.सी. रोड एवं पुलिया निर्माण हेतु, सरपंच ग्राम पंचायत कन्हारगांव द्वारा मिट्टी मुरूम सड़क प्रदाय करने एवं बाजार लगाने हेतु भुमि आबंटित करने, बंशीलाल गावड़े गुडरीपारा द्वारा निरस्त आवेदन पर जांच करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में 22 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

प्रो.  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!