Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

जिले की नवपदस्थ दूसरी महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने संभाला कार्यभार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*जिले की नवपदस्थ दूसरी महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने संभाला कार्यभार*

*जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचात्मक बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश*

*कलेक्टर परिसर के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण*

नारायणपुर, 22 दिसम्बर 2025// राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत् जिले की नवपदस्थ महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे नारायणपुर जिले की 17वीं और दूसरी महिला कलेक्टर हैं। कलेक्टर नम्रता जैन 2019 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी हैं, वे इसके पूर्व अपर कलेक्टर रायपुर तथा अति. प्रभार सेंटर प्रभारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पद पर पदस्थ थे।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् कलेक्टर नम्रता जैन ने अपर कलेक्टर कक्ष, अपर कलेक्टर न्यायालय, कलेक्टोरेट स्टॉफ कक्ष, नजूल शाखा, प्रतिलिपि शाखा, स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन, भू-अभिलेख शाखा, अभिलेखागार, डायवर्सन शाखा, जिला आबकारी कार्यालय, खनिज विभाग, आदिवासी विकास विभाग, परियोजना कार्यालय, जिला शिक्षा विभाग, जिला विपणन, खाद्य, श्रम विभाग, जनसंपर्क, पालना घर, अंत्यावसायी, जिला योजना एवं सांख्यिकी, वित शाखा, राजस्व शाखा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला कोषालय, एनआईसी कक्ष, स्वॉन कक्ष, अधीक्षक कक्ष, स्टेनो कक्ष, जिला योजना एवं सांख्यिकी, जिला रोजगार, अबुझमाड़ विकास प्राधिकरण, सामान्य शाखा आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय के डबल लॉकर कक्ष का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं का जानकारी लेकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। राजस्व शाखा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात के दौरान शनिराम एवं सुशीला को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल कराने के लिए एसडीएम ओरछा को निर्देशित किया। श्रम विभाग के निरीक्षण के दौरान गुट्टाकार से आये हितग्राही को श्रमिक कार्ड बनाकर बच्चों को छात्रवृत्ति से लाभांवित करने निर्देश श्रम अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने जनदर्शन में आये ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जानकारी लिया तभी ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों की धमकी की वजह से गांव छोड़कर चले गए थे, अब पुनः गांव में जाकर बसने और नक्सल पीड़ित सूचि में नाम शामिल करने गुहार लगाया। कलेक्टर ने उन्हें समस्या का समाधान करने भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचात्मक बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल कुमार सोनपिपरे, सौरभ दीवान, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

प्रो. डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!