Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

बस्तर संभाग में स्वास्थ्यकर्मियों का तेवर कड़ा, 15 दिसंबर से पूर्ण OPD बहिष्कार की घोषणा — सभी जिलों ने CMHO, कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला  – नारायणपुर

*केंद्र से पैसा जारी, राज्य से आदेश गायब — बस्तर संभाग की सभी अस्पताल इकाइयों की ओपीडी सोमवार से रहेंगी बंद*

*बस्तर संभाग में स्वास्थ्यकर्मियों का तेवर कड़ा, 15 दिसंबर से पूर्ण OPD बहिष्कार की घोषणा — सभी जिलों ने CMHO, कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन*

नारायणपुर/बस्तर संभाग। CRMC (नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि) के 12 माह से लंबित भुगतान को लेकर बस्तर संभाग के सभी जिलों—नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर (जगदलपुर)—के डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, RMA, ANM और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने आंदोलन को तेज कर दिया है। शुक्रवार 12 दिसंबर को नारायणपुर समेत बस्तर के सभी जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने CMHO, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को औपचारिक ज्ञापन सौंपकर 15 दिसंबर 2025 से पूर्ण OPD सेवाओं के बहिष्कार की सूचना दे दी है।

नारायणपुर डॉक्टर ,नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि पिछले 12 महीनों का CRMC भुगतान लंबित होने से न केवल मनोबल प्रभावित हो रहा है, बल्कि लगातार दिए जा रहे आश्वासनों के बावजूद शासन स्तर से कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ है। वर्तमान में सभी जिलों में संध्या OPD बहिष्कार जारी है, परंतु 15 दिसंबर से सुबह और शाम दोनों समय की OPD सेवाएँ पूर्णतः बंद रहेंगी—जब तक कि भुगतान खातों में नहीं पहुंच जाता।

स्वास्थ्यकर्मियों ने स्पष्ट किया कि यह पूर्ण OPD बहिष्कार बस्तर संभाग के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लागू होगा, जिसमें शामिल हैं—
जिला अस्पताल ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,और उप-स्वास्थ्य केन्द्र अर्थात् 15 दिसंबर से इन सभी संस्थानों में OPD सेवाये पूरी तरह बंद रहेगी।

प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाएँ पूर्ववत चलती रहेंगी, परंतु सरकार की निरंतर उपेक्षा के खिलाफ अब एकजुट होकर कठोर निर्णय लेना आवश्यक हो गया है।

डॉक्टरों ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को केंद्र से सीआरएमसी की राशि प्राप्त होने के बावजूद आदेश जारी न करना गंभीर लापरवाही है और बस्तर जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अन्याय है।

स्वास्थ्यकर्मी 12-13 दिसंबर तक शासन की कार्रवाई की प्रतीक्षा करेंगे; अन्यथा 15 दिसंबर से पूरे बस्तर संभाग में चिकित्सा सेवाएँ ठप करने का निर्णय लागू कर दिया जाएगा।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!