Breaking News
अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया* 86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

अबूझमाड़ (छत्तीसगढ़),
राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव समर्पित सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया।
इस अवसर पर अभियान में तैनात जवानों ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण वातावरण के बीच जवानों ने आपसी भाईचारे, एकता एवं सद्भावना के साथ त्योहार मनाकर सकारात्मकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा का दायित्व निभा रहे जवानों के लिए यह दीपावली आपसी आत्मीयता और उत्साह का विशेष अवसर बनी। जवानों ने पर्व के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।
दुर्गम वनांचल में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों का यह आयोजन कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है।
जय हिंद!

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!