Breaking News
नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया* 86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय

नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया*

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया*

44वीं वाहिनी ITBP के सेनानी सिद्धिक पी.पी. के निर्देशन एवं सहायक सेनानी रविंद्र गुलेरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र के नक्सलमुक्त होने के बाद डोडीमरका गांव में इस वर्ष दीपावली का पर्व विशेष उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। लंबे समय तक नक्सलवाद के प्रभाव और भय के साये में रहे इस क्षेत्र में पहली बार ग्रामीणों ने खुलकर दीपावली का त्योहार मनाकर खुशियां साझा कीं।
44वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के सेनानी सिद्धिक पी.पी. के निर्देशन में तथा सहायक सेनानी रविंद्र गुलेरिया के नेतृत्व में इस विशेष आयोजन को उत्साहपूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान गांव में दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच उत्सव का माहौल देखने को मिला। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
ग्रामीणों के लिए यह दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भयमुक्त वातावरण में नई उम्मीदों, शांति और खुशहाल भविष्य का प्रतीक बनकर सामने आई। वर्षों तक नक्सलवाद के प्रभाव से प्रभावित रहे इस क्षेत्र में अब त्योहारों की खुशियां मनाया जाना सकारात्मक बदलाव की महत्वपूर्ण तस्वीर पेश करता है।
सुरक्षा बल और ग्रामीणों के बीच विश्वास की नई मिसाल
44वीं वाहिनी ITBP की इस पहल से सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और आत्मीयता को मजबूती मिली। डोडीमरका में दीपावली का यह आयोजन अबूझमाड़ में शांति, सुरक्षा और विकास की नई सुबह का संदेश देता नजर आया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ दीपावली मनाते हुए इस पल को यादगार बनाया।
नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में दीपावली की जगमगाहट इस बात का प्रतीक बनी कि अब इस क्षेत्र में भय के स्थान पर विश्वास और निराशा के स्थान पर खुशियों की नई रोशनी फैल रही है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!