
🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
📢 *महत्वपूर्ण सूचना – बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती 2026*
बस्तर फाइटर्स भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु स्पष्ट किया जाता है कि जिला नारायणपुर के पात्र स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए कुल 383 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
🔹 *आवेदन अवधि: 02 नवंबर 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक।*
🔹 आवेदन पत्र प्राप्त करने के स्थान:
जिले के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त cgpolice.gov.in एवं narayanpur.cgpolice.gov.in से डाउनलोड भी कर सकते हैं|
🔹 भरे हुए आवेदन जमा करने के स्थान:
1. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर।
2. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, छोटेडोंगर।
3. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, बेनूर।
🔹 डाक द्वारा आवेदन: केवल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़), पिन कोड – 494661 के पते पर भेजें।
⏰ आवेदन जमा करने का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित है।
विशेष ध्यान दें: थानों एवं पुलिस चौकियों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं, लेकिन भरे हुए आवेदन केवल ऊपर उल्लेखित तीन निर्धारित केंद्रों पर ही जमा किए जाएंगे अथवा डाक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजे जाएंगे।
अभ्यर्थियों से अपील है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें।
नारायणपुर पुलिस – विग्रह से विश्वास।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल












