Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔹 *केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित हुए नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारी*

🔹 *विशेष अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान*

🔹 *तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस बल के कुल 15 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित।*

🔹 *भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची में नारायणपुर जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम शामिल।*

जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विशेष अभियानों के दौरान उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिचय देने वाले नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी पदक प्राप्तकर्ताओं की आधिकारिक सूची में विशेष अभियान (Special Operation Field) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित अधिकारी-कर्मचारियों में नारायणपुर जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। यह सम्मान दिनांक 22.09.2025 को किए गए विशेष अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं –

1. श्री रॉबिन्सन गुरिया – तत्कालीन पुलिस अधीक्षक
2. श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा – तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
3. श्री अजय कुमार – तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
4. श्री सुशील कुमार नायक – तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
5. श्री आशीष कुमार नेताम – उप पुलिस अधीक्षक
6. श्री महेंद्र पोटाई – उप निरीक्षक
7. श्री पुरुषोत्तम कुपाल – प्रधान आरक्षक
8. श्री रामकुमार दर्रो – प्रधान आरक्षक
9. श्री भुनेश्वर मरकाम – आरक्षक
10. श्री जैनू राम दुग्गा – आरक्षक
11. श्री राजेश सलाम – बस्तर फाइटर आरक्षक
12. सुश्री लिखेश्वरी नाग – बस्तर फाइटर महिला आरक्षक
13. श्री चमन लाल – बस्तर फाइटर आरक्षक
14. श्री लक्ष्मण राम कोर्राम – आरक्षक
15. श्री सोमरू राम वड्डे – आरक्षक

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक देशभर में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा विशेष अभियानों, उत्कृष्ट कार्यों एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है।

नारायणपुर जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को एक साथ इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया जाना जिले के पुलिस बल के लिए गौरव एवं उपलब्धि का विषय है। यह सम्मान सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत, साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का प्रमाण है। साथ ही यह जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत समस्त पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाला है।

नारायणपुर पुलिस सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!