Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

चक्रवात और भारी बारिश का अलर्ट :- नारायणपुर में 28-29 अक्टूबर को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए निर्देश, जिले के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 एवं 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

नारायणपुर, 27 अक्टूबर 2026 // मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से नारायणपुर जिले में 28 एवं 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। संभावित भारी बारिश एवं ऑरेंज अलर्ट को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 28 अक्टूबर (बुधवार) एवं 29 अक्टूबर (गुरुवार) को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय संभावित प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मौसम विभाग द्वारा चक्रवात के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बारिश के दौरान आवागमन में संभावित कठिनाइयों एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!