
तेलसी के पास भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर मौत; वाहन चालक फरार

नारायणपुर। 22/10/26 को तेलसी के पास शाम करीब 7:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार 55 वर्षीय गांडोराम, निवासी ग्राम टेमरू, की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक C17KT5600 के चालक ने कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गांडोराम दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल













