Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

नारायणपुर पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔹 *दशहरा पर्व के रावण दहन कार्यक्रमों में नारायणपुर पुलिस ने लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक।*

🔹 *कुम्हारपारा, बखरूपारा एवं बिंजली में दर्शकों एवं कलाकारों को वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी गई जानकारी।*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान साइबर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को कुम्हारपारा एवं बखरूपारा तथा 21 अक्टूबर 2026 को बिंजली में आयोजित कार्यक्रम स्थलों पर साइबर सेल एवं थाना नारायणपुर की टीम ने दर्शकों एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, अनजान कॉल एवं संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही, बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी, ओटीपी एवं एटीएम पिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।

वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

यह अभियान साइबर नोडल अधिकारी डीएसपी श्री आशीष कुमार नेताम के नेतृत्व में संचालित किया गया।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन में थाना प्रभारी नारायणपुर श्री विनीत दुबे, थाना प्रभारी भरंडा श्री पवन ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री मुकेश कुमार एवं श्री ध्रुव तिवारी तथा आरक्षक श्री शंकर गोटा एवं श्री राजू बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!