
🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
रास गरबा महोत्सव 2026 के तृतीय दिवस पर न्यू प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बने मुख्य अतिथि, माता रानी की आरती कर गरबा में लिया हिस्सा
पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, जनता तक सच्ची और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका
नारायणपुर। रास गरबा महोत्सव 2026 के तृतीय दिवस पर न्यू प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर गरबा महोत्सव का माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। न्यू प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर माता रानी की आरती की तथा प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात सभी ने गरबा नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के महत्व और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। समाज में घटित होने वाली घटनाओं, जनसमस्याओं, सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को समाचार पत्रों, टेलीविजन तथा डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आम नागरिकों की आवाज को जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी अहम योगदान देती है।
रास गरबा महोत्सव के तृतीय दिवस पर न्यू प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन में शामिल हुए माता रानी की आराधना, आरती और गरबा नृत्य के गाने साथ कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस आयोजन ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













