Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

सड़क, बिजली, पानी और राशन कार्ड की समस्या पर बेनूर में कांग्रेस का प्रदर्शन, किया चक्काजाम

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर – क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर मंडल कांग्रेस कमेटी बेनूर के तत्वावधान में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कुशल नेतृत्व में जोरदार आंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड चौक पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम किया।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इसी मार्ग से क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप, क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मे वन मंत्री केदार कश्यप आना जाना करते है वही जिला के कलेक्टर से लेकर समस्त पदाधिकारीयों का आना जाना लगा रहता है फिर भी क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। वहीं राशन कार्ड बनाने एवं उससे जुड़ी प्रक्रियाओं में आ रही जटिलताओं के कारण भी आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की।

बस स्टैंड चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया! कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक चन्दन कश्यप, पीसीसी महासचिव रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, आदिवासी मोर्चा कांग्रेस अध्यक्ष मैनु राम कुमेटी, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजू देहारी, संगठन महासचिव संजय राय, प्रसाशनिक महासचिव शेख तौहीद अहमद, मिडिया एवं शहर कांग्रेस प्रभारी रवि देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, शब्बीर बढ़गुजर, एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आंदोलन के चलते बस स्टैंड चौक पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!