🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
29वीं वाहिनी आईटीबीपी ने मंडाली में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को दी निःशुल्क दवाइयां*
माड़ मैत्री अभियान के तहत ओरछा में 29 ITBP द्वारा पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
ओरछा, 06 अक्टूबर 2026: आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी द्वारा माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत ओरछा क्षेत्र के मंडाली गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 29वीं वाहिनी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.बी. सिंह की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान 72 पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया, जिनमें 23 गाय, 20 बकरी, 27 मुर्गियां और 2 श्वान शामिल थे।
पशु चिकित्सा टीम द्वारा आवश्यक उपचार प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। माड़ मैत्री अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय समुदाय के साथ बेहतर समन्वय एवं विश्वास को मजबूत करना था।
शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और ग्रामीणों ने आईटीबीपी द्वारा की गई इस पहल की सराहना की।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल