
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
सड़क हादसे में तीन ग्रामीण घायल, ITBP 44वीं वाहिनी ने दिखाई तत्परता
फरसगांव के पास दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जवानों ने घायलों को दिया प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस से जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया
नारायणपुर, 06 अक्टूबर 2026। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर क्षेत्र के मोड़ोनार निवासी तीन ग्रामीण सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना फरसगांव के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही आईटीबीपी की 44वीं वाहिनी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में सुषमा (28 वर्ष), अरुणा (17 वर्ष) और भुवन (32 वर्ष) घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर आईटीबीपी 44वीं वाहिनी के सहायक सेनानी रविंद्र कुमार गुलरिया के नेतृत्व में जवान मौके पर पहुंचे।
जवानों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए अपनी एंबुलेंस से जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया। समय पर सहायता मिलने से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा सका।
स्थानीय ग्रामीणों ने संकट की घड़ी में तत्काल सहायता पहुंचाने और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आईटीबीपी 44वीं वाहिनी के जवानों की तत्परता, मानवीय संवेदना और सेवा भावना की सराहना की।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













