
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
*सुपगांव में सांसद महेश कश्यप ने किया भूमिपूजन एवं पौधरोपण*
*10 लाख रुपये की लागत से बनेगा अतिरिक्त कक्ष, सेवा संकल्प अभियान के तहत नवोदय विद्यालय में क
नारायणपुर, 06 अक्टूबर 2026// बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने आज जिले के सुपगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मीदारी याया कोयामुरी कोया पब्लिक आवासीय विद्यालय में सांसद निधि अंतर्गत अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अतिरिक्त कक्ष का निर्माण एमपी लैड्स योजना (सांसद निधि) के माध्यम से किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री महेश कश्यप ने क्षेत्र के गायता, पुजारी, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय से कार्य करने की बात कही।
इसके पश्चात सांसद श्री महेश कश्यप पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव पहुंचे, जहां सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सांसद ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य द्वारा खेल मैदान के मरम्मत कार्य की आवश्यकता से सांसद को अवगत कराया गया। सांसद श्री महेश कश्यप ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विद्यालय की स्वच्छता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों को भी महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में लघुवनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, जनपद सदस्य श्री राकेश कावड़े, वरिष्ठ नागरिक श्री गौतम एस गोलछा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जनपद सीईओ गुरमीत सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, सरपंचगण, विद्यालय के शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













