Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

“अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 7 आईईडी बरामद कर मौके पर किया सुरक्षित नष्ट”

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🟦 दिनांक – 06.10.2026

🔹 अबूझमाड़ में नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की बड़ी संयुक्त कार्रवाई

🔹 भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद, मौके पर किया गया सुरक्षित नष्ट

🔹 आईईडी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद, संयुक्त तलाशी अभियान से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती

अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन तलाशी एवं क्षेत्र सैनिटाइजेशन अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी को 05.10.2026 को महत्वपूर्ण सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमान अधिकारी श्री अभिषेक सूद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 05.10.2026 को नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा अबूझमाड़ के भटबेड़ा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान संचालित किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा रैनार कैंप से माक्सोली–भाटबेड़ा–रैनार क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को क्षेत्र में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। टीम द्वारा तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आसपास के इलाके में विस्तृत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध डंप से 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद किए गए।

इसके अतिरिक्त आईईडी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री में 01 मल्टीमीटर, 01 पेचकस, 01 सोल्डरिंग तार, 01 सोल्डरिंग आयरन एवं 03 वाहन खोलने की चाबियां भी बरामद की गईं।

बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक एवं निष्क्रियता दल द्वारा आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं सावधानियों के साथ मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। बम निरोधक एवं निष्क्रियता दल का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक मोहन द्वारा किया गया।

यह कार्रवाई अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतत सतर्कता, आपसी समन्वय एवं संयुक्त अभियान का परिणाम है। संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन तलाशी अभियान संचालित कर संदिग्ध गतिविधियों एवं विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही है।

नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है तथा आमजन की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!