
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 38वीं वाहिनी के सामरिक मुख्यालय मुंजमेटा द्वारा सोमवार को सामाजिक सरोकार के तहत शासकीय हाईस्कूल विद्यालय एवम प्राथमिक शाला हलामी मुँजमेटा, में एक विशेष संवाद व अल्पाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
38वी वाहिनी के कमांडेंट श्री अजय निर्मलकर के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन उप कमांडेंट श्री चिरंजीलाल बरसीवाल ने किया। इस दौरान उनके साथ वाहिनी के अन्य पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों ने विद्यालय के विद्यार्थियों को अल्पाहार (समोसा, जलेबी इत्यादि) का वितरण किया। अधिकारियों ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय बातचीत की तथा उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। जवानों और अधिकारियों को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चों के चेहरों पर भारी उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री चिरंजीलाल बरसीवाल ने विद्यालय के शिक्षक गण से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि आईटीबीपी सदैव स्थानीय समाज और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों की शिक्षा, खेलकूद या अन्य किसी भी मूलभूत आवश्यकता के लिए विद्यालय प्रशासन उन्हें बेझिझक अवगत कराए। वाहिनी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार का हरसंभव सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के इस सराहनीय व प्रेरणादायी प्रयास के लिए उप कमांडेंट महोदय सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













