Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

वोट चोरी’ के आरोपों पर नारायणपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल :- कलेक्ट्रेट मार्च को पुलिस ने हाई स्कूल मैदान में रोका, जय स्तम्भ चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

वोट चोरी’ के आरोपों पर नारायणपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल

कलेक्ट्रेट मार्च को पुलिस ने हाई स्कूल मैदान में रोका, जय स्तम्भ चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

नारायणपुर। चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकालते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जय स्तम्भ चौक मे पुतला जलाया गया!
मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने भारी बल तैनात कर हाई स्कूल मैदान में ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कथित वोट चोरी के जरिए सत्ता में काबिज रहना चाहती है। इंडियन एक्सप्रेस की हालिया रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों को लेकर सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की।
मार्च के बाद जय स्तम्भ चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चारों ओर घेरा बना लिया, जिसके चलते पुलिस पुतले को बुझा नहीं सकी और वह पूरी तरह जल गया। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे।
कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की सुरक्षा सर्वोपरि है और चुनावी पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का जवाब देना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। हालिया राष्ट्रीय विवाद में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की है इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, पीसीसी महासचिव रजनू नेताम, पीसीसी सचिव देवनाथ उसेंडी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार पांडे जिला कोषाध्यक्ष वी पी शुक्ला,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष पंडीराम वड्डे,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग,संगठन महामंत्री संजय राय प्रसानिक महासचिव शेख तौहीद , शहर कांग्रेस प्रभारी रवि देवांगन, कांग्रेस प्रवक्ता अमित भद्र, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद
आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष मैनु कुमेटी, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष माधेश्वर जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वेदवती पात्र,रशीला कश्यप, ब्लॉक प्रभारी नन्दलाल जायसवाल, डोंगर ब्लॉक प्रभारी गजापटेल, कोहकामेटा ब्लॉक प्रभारी संतोष राव, वरिष्ठ कांग्रेसी सुक्कू सलाम, संतु पोटाई, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनिका पोर्ते, एन एस यू आई प्रदेश सचिव एवं पार्षद जय वट्टी एन एस यू आई जिला अध्यक्ष एवं पार्षद विजय सलाम, जिला महासचिव राजू देहारी, एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्त्ता सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे!

🟦 प्रधान संपादक –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!