Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

स्वास्थ्य सेवा में समर्पण की मिसाल :- उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों का हुआ सम्मान

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

20 सितंबर 2026 // जीवनदीप समिति की बैठक के दौरान जिले में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने चिकित्सकों के समर्पण, सेवाभाव एवं चिकित्सा कौशल की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

बैठक में डॉ. आदित्य केकती, जनरल सर्जन द्वारा 12 वर्षीय बच्चे का सफल उपचार किए जाने की सराहना की गई। खेत में कार्य करते समय गंभीर चोट लगने से बच्चे की आंतें बाहर आ गई थीं। गंभीर स्थिति में बच्चे का सफल ऑपरेशन किया गया तथा लगभग 15 दिनों तक गहन चिकित्सकीय निगरानी में उपचार के बाद उसे स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया। इस जटिल मामले में डॉ. केकती के समर्पण एवं चिकित्सा कौशल की विशेष प्रशंसा की गई।
इसी प्रकार डॉ. अनुषा सिंह द्वारा पिछले 5-6 महीनों में 133 मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किए जाने पर उनके कार्य की सराहना की गई। वहीं सिविल सर्जन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद भोयर तथा उनकी टीम द्वारा पिछले पांच महीनों में लगभग 1350 बच्चों का सफल उपचार किए जाने को भी सराहनीय उपलब्धि बताया गया।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भावना के साथ किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम को इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, लघु वनोपज मंत्री श्री रूपसाय सलाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन सहित जनप्रतिनिधि, जीवनदीप समिति के सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!